दोनों बहनों को पहले किडनैप किया, दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर मार डाला, 6 लोग गिरफ्तार

By  Dharam Prakash September 15th 2022 01:12 PM -- Updated: September 15th 2022 04:45 PM

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो बहनों से दुष्कर्म औऱ फिर उनकी हत्या करने के आऱोप में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निघासन थाना इलाके के एक गांव में दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर खूब हंगामा किया था और रोड जाम कर दिया था।

अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जिनकी पहचान छोटू, सोहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन और आरिफ के तौर पर हुई है। इनमें से एक आरोपी जुनैद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था और इसी दौरान जुनैद के पैर में गोली भी लगी थी।

lakhimpur rape case संजीव सुमन, एसपी, लखीमपुर

इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य कई धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सभी आरोपियों से अब पूछताछ करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के मुताबित दोनों बेटियां नाबालिग थीं और घर के बाहर लगी मशीन पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थी।

lakhimpur case लखीमपुर घटना के बाद प्रदर्शन

आरोप है कि इसी दौरान तीन आरोपी बाइक पर आए और दोनों बहनों को जबरन अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए। इस दौरान दोनों युवतियों की मां ने शोर मचाकर उन्हें रोकने की भी कोशिश की लेकिन वो फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद गांव में दोनों बहनों के शव बरामद हो गए।

लखीमपुर घटना के बाद प्रदर्शन लखीमपुर घटना के बाद प्रदर्शन

शवों के पोस्टमॉर्टम से खुलासा हुआ है कि दोनों बहनों के साथ पहले दुष्कर्म किया गया औऱ फिर गला दबाकर उनकी हत्या की गई। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अलग अलग धाराओं के तहत सभी 6 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Post