झारखंड में सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से 6 यात्रियों की मौत 39 घायल
Arvind Kumar
June 25th 2019 11:46 AM --
Updated:
June 25th 2019 11:48 AM
रांची। झारखंड के गढ़वा में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अस्पताल पहुंचाए गए कई घायलों की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है। जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।