बिहार छपरा में पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, छह लोगों की हुई मौत

By  Vinod Kumar July 24th 2022 05:56 PM

बिहार के छपरा में खोदाईबाग में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लस्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। धमाके में 6 लोग मारे गए हैं और कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस घर में पटाखा बनाने का काम होता था जिसके चलते ये विस्फोट हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही दो घायलों को अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतनी तीव्रता के साथ हुआ कि फैक्ट्री में शायद ही कोई जिंदा बच पाया हो। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है बिल्डिंग में गैर-कानूनी ढंग से पटाखा बनाने बनाने का काम चल रहा था। रविवार सुबह अचानक फैक्ट्री के अंदर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम रहे थे। आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि पटाखे के साथ-साथ सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा कि धमाके की आवाज दो से तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके से बिल्डिंग धराशाई हो गई। मलबा हटने के बाद ही जांच में पता चल सकेगा कि घटना कैसे हुई है। इस धमाके के बाद पुलिस औऱ प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी इस तरह की कई अैध पटाखा फैक्ट्रियां अब भी रिहायशी इलाकों में चल रही हैं।

Related Post