पलवल में हथीन में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 6 लोग घायल

By  Arvind Kumar November 12th 2019 11:59 AM -- Updated: November 12th 2019 12:00 PM

पलवल। (गुरदत्त गर्ग) हथीन में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पलवल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजमिस्त्री की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। राजमिस्त्री की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है जिसके कारण उसे दिल्ली सफदरजंग भेजा गया है।

दरअसल हथीन ने उपमंडल के गांव कलसाडा में मकान बनाने का काम कर रहा था। मकान का काम पूरा होने के बाद छत पर सीमेंट लगाया जा रहा था तभी छत भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। उस समय राजमिस्त्री राजू सहित दो अन्य मजदूर छत के ऊपर काम कर रहे थे तथा एक मजदूर छत के नीचे काम कर रहा था।

Roof Collapse 2 पलवल में हथीन में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 6 लोग घायल

तभी परिवार का ही सदस्य सुभाष नाम का युवक छत के नीचे दब गया। उसे भी गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया है। इसके अलावा चार अन्य को चोट आई थी जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सभी का इलाज सुचारू ढंग से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंVIDEO : अंबाला में श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से 35 श्रद्धालु जख्मी

---PTC News---

Related Post