india Corona virus update: 24 घंटे में 19,406 संक्रमित आए सामने, 49 लोगों ने तोड़ा दम

By  Vinod Kumar August 6th 2022 11:26 AM

india Corona virus update: देश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के मरीजों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,406 नए मारीज सामने आए हैं। इसके साथ ही 49 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.96 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.63 प्रतिशत है। 24 घंटों में 19,928 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4,34,65,552 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

Covid-tally-crosses-17k-mark-3

भारत में इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,34,793 हो गई है। भारत में इस समय रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। अब तक भारत में कोरोना से 5,26,649 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के आंकड़े चिंताजनक हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 2,419 नए मरीज देखने को मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। लगातार तीसरे दिन दिल्ली में 2 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। पिछले छह महीनों में संक्रमितों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। दिल्ली में संक्रमण दर 12.95 फीसदी है।

वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 205.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 12 साल से 14 साल के बच्चों के लिए भी टीकाकरण अभियान ने जोर पकड़ लिया है। देश में अब तक 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों के वैक्सीन की 3.94 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

Related Post