सीएनजी सिलेंडर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 90 किलो गांजा बरामद
Arvind Kumar
September 1st 2020 05:44 PM
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा जिला नूंह में एक कार से 90 किलोग्राम गांजा बरामद कर मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गांजा की तस्करी कर रहे थे। उन्हें वाहन सहित पुन्हाना में सीआईए टीम द्वारा दबिश के दौरान काबू किया गया।