राजपथ पर दिखी भारत की सांस्कृतिक एकता और ताकत की झलक

By  Arvind Kumar January 26th 2020 11:04 AM -- Updated: January 26th 2020 11:06 AM

नई दिल्ली। 71वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस सामारोह में भारत की सांस्कृतिक एकता और ताकत की झलक देखने को मिली। यहां देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं।

आज से सात दशक पहले, 26 जनवरी को, हमारा संविधान लागू हुआ था। उसके पहले ही इस तारीख का विशेष महत्व स्थापित हो चुका था। ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लेने के बाद देश के लोग, 1930 से 1947 तक, प्रतिवर्ष 26 जनवरी को ‘पूर्ण स्वराज दिवस’ मनाया करते थे। इसीलिए सन 1950 में उसी ऐतिहासिक दिवस पर, लोगों ने, संविधान के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए, एक गणतंत्र के रूप में, अपनी यात्रा शुरू की।और तब से प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाते हैं।

यह भी पढ़ेंगणतंत्र दिवस पर गूगल ने बनाया ये डूडल

---PTC NEWS---

Related Post