चंडीगढ़: कलयुगी मां का कारनामा, मासूम को बेड बॉक्स में डाल हुई फरार
Arvind Kumar
January 27th 2020 12:29 PM --
Updated:
January 27th 2020 12:30 PM
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक कलयुगी मां अपने ढाई साल के मासूम बच्चे को ऐसी मौत दी जो उसने सपने में भी नहीं सोची होगी! घटना बुडैल के मकान नंबर 1658 की है। यहां एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी। रविवार को जब महिला का पति घर लौटा तो उसने पत्नी और बच्चे को गायब पाया। इस पर जब पति ने पत्नी को फोन किया तो उसने जो बात बताई उसको सुन पति के रौंगटे खड़े हो गए। पत्नी ने बताया कि उसने बच्चे को बेड बॉक्स में डाला और वो घर छोड़ कर चली गई है। पति ने जब बेड बॉक्स खोला तो तब तक दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई थी।