एडवाइजरी के बाद कश्मीर से लौटने लगे अमरनाथ यात्री

By  Arvind Kumar August 3rd 2019 10:45 AM -- Updated: August 3rd 2019 10:47 AM

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा को रोकने की एडवाइजरी के बाद यात्रियों के लौटने का क्रम शुरू हो गया है। यात्री धीरे-धीरे घाटी से वापस लौट रहे हैं। हालांकि यात्रियों में बाबा अमरनाथ के दर्शन ना कर पाने की निराशा भी है लेकिन यात्री सुरक्षा के प्रति भी चिंतित है।

Amarnath Yatra एडवाइजरी के बाद कश्मीर से लौटने लगे अमरनाथ यात्री

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अमनराथ यात्रा पर रोक लगाई है। खराब मौसम के कारण 4 अगस्त तक यात्रा पर पहले ही रोक लगाई गई थी। वैसे यह यात्रा 15 अगस्त को खत्म होने वाली थी, लेकिन सरकार ने एडवाइजरी जारी कर इस पर पहले ही रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें : हिसार छावनी में पकड़े गए तीन संदिग्ध, पूछताछ में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post