बड़ी खबर: करनाल महापंचायत में लाठी और रॉड लेकर पहुंचे कुछ लोग, प्रशासन ने दी चेतावनी

By  Arvind Kumar September 7th 2021 01:24 PM -- Updated: September 7th 2021 01:35 PM

करनाल। करनाल में हो रही किसान महापंचायत में कुछ लोग लाठी, जेली, लोहे की रॉड आदि से लैस होकर पहुंचे हैं। इनमें से कुछ रंभा से, कुछ निसिंग से और कुछ अन्य स्थानों से अनाज मंडी पहुंचे हैं। ग्राउंड इंटेलीजेंस रिपोर्टों से यह जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत, कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई

यह भी पढ़ें- पंचकूला में सभी पात्र व्यक्तियों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

करनाल प्रशासन ने इस पर गंभीरता दिखाई है और कहा है कि उनकी ओर से अच्छे इरादे नहीं दिखते हैं। पुलिस और प्रशासन ने किसान नेताओं से इस बारे में बात की है लेकिन वे लोग किसान नेताओं के कहने पर भी कार्यक्रम स्थल छोड़ने को तैयार नहीं है।

करनाल जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा ऐसे शरारती तत्वों को कानून हाथ में न लेने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे सभी तत्वों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

Related Post