पिंटू हत्या मामले में सात गिरफ्तार, मोस्टवांटेड अभी भी फरार
Arvind Kumar
January 30th 2019 03:46 PM --
Updated:
January 30th 2019 03:47 PM
करनाल। (डिंपल चौधरी) नेशनल हाइवे पर विकास उर्फ़ पिंटू की दिन दहाड़े हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर सहित सात युवकों को गिरफ्तार किया है। लेकिन मोस्टवांटेड जबरा और कृष्ण अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। दोनों पर 10 लाख का इनाम रखा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से अभी तक तीन पिस्टल भी बरामद किये गए हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर बाकी साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।