भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, देश में इस वक्त 4,82,071 एक्टिव केस
Arvind Kumar
July 5th 2021 02:47 PM
नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में कमी का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के हवाले से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.58 प्रतिशत हैं।