Sun, May 10, 2026
Whatsapp

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, देश में इस वक्त 4,82,071 एक्टिव केस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 05th 2021 02:47 PM
भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, देश में इस वक्त 4,82,071 एक्टिव केस

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, देश में इस वक्त 4,82,071 एक्टिव केस

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में कमी का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के हवाले से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 रही। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.58 प्रतिशत हैं। वहीं देश में टीकाकरण दायरा कल 35.28 करोड़ के पार हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 46,34,986 सत्रों के जरिये टीके की कुल 35,28,92,046 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,81,583 खुराकें दी गईं। यह भी पढ़ें- हरियाणा में बिजली कट लगा तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- हरियाणा में महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,97,00,430 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 42,352 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.11 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK