धर्मनगरी में दबंगों के हौंसले बुलंद, 2 लोगों पर जानलेवा हमला, एक की मौत
Arvind Kumar
January 6th 2020 12:41 PM
कुरुक्षेत्र (अशोक यादव)। कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में देर रात कुछ दबंगों ने दो भाइयों पर हमला बोल दिया। दोनों भाई अपने घर जा रहे थे, रास्ते में अवैध रूप से बने शराब के खुर्दे पर कुछ बदमाश बैठे हुए थे। बदमाशों ने उनपर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में राजकुमार की मौत हो गई और रोशन घायल हो गया। दोनों को एलएनजेपी हॉस्पिटल में ले गया गया। जहां पर डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया।