भारत बंद पूर्ण रूप से सफल, संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा आगामी रणनीति: टिकैत

By  Arvind Kumar September 27th 2021 03:29 PM

नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने भारत बंद को सफल करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहा। अब आगे की रणनीति संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा।

भारत बंद का हरियाणा और पंजाब में खासा असर दिखा। किसानों ने जहां सड़क मार्गों को दिनभर जाम कर रखा वहीं रेलवे ट्रैकों पर भी अपना डेरा डाला। किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को आगे और भी तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में आई 23 प्रतिशत की कमी: गृहमंत्री

यह भी पढ़ें- पेपर लीक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सरकार ने उठाया कदम, जारी किया टोल फ्री नंबर

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को दिल्ली बोर्डर पर 10 माह का समय हो चुका है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हुई लेकिन कोई सहमित नहीं बन पाई। ऐसे में किसानों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए आज भारत बंद का आह्वान किया है।

Related Post