प्रशासन ने उखाड़ा अस्थाई पुल, कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

By  Arvind Kumar January 30th 2019 04:28 PM -- Updated: January 30th 2019 05:14 PM

यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) गांव कनालसी में दो गांवों को जोड़ने वाले अस्थाई पुल को प्रशासन ने भारी पुलिसबल के साथ उखाड़ फेंका। आरोप था कि यह पुलिस बिना किसी आज्ञा से बनाया गया और इस पुल के माध्यम से अवैध माइनिंग से भरे हुए ट्रकों को निकाला जाता था। पुल को उखाड़ते समय पुलिस की गांव के लोगों के साथ झड़प भी हो गई। लेकिन समझाने के बाद लोग शांत हो गए।

पुलिस प्रशासन ने गांव के लोगों को समझाकर पुल को उखाड़ तो दिया लेकिन अब गांव के लोगों का आरोप है कि उनके ट्रक व कई टैक्टर ट्रालियां अभी नहर के बीच में फंसी हुई हैं।

यब भी पढ़ें : अनाज से भरी बोरियों को भिगोने का खेल कैमरे में कैद, आप भी देखिए

पुल उखाड़ने के बाद अब दो गांवों के लोगों को भारी दिक्कतें आने लग गई हैं और लोगों को पानी के बीच से ही चलकर निकलना पड़ रहा है।

Related Post