पानीपत में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर पर पलटी 60 यात्रियों से भरी बस

By  Arvind Kumar June 25th 2020 11:03 AM

पानीपत। (जयदीप राठी) पानीपत जीटी रोड पर देर रात बड़ा हादसा पेश आया। एनएफएल गेट के सामने फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराते हुए यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस के नीचे 60 यात्री दब गए। 25 के करीब यात्रियों को गम्भीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह बस दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस के नीचे से निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया।

Bus overturned on flyover in Panipat | पानीपत बस हादसा

बहरहाल पुलिस ने दुर्घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से पेश आया है। पुलिस इस बारे अभी जांच कर रही है।

---PTC NEWS---

Related Post