'खाकी' फिर हुई दागदार, सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ शारीरिक उत्पीड़न का मामला
Arvind Kumar
March 14th 2020 02:20 PM
सोनीपत। (जयदीप राठी) हरियाणा पुलिस एक बार फिर दागदार हुई है! सोनीपत में स्थित सिटी थाना में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला ने शारीरिक उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहरहाल महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है? यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इस मामले से हरियाणा पुलिस की छवि एक बार फिर धूमिल हुई है।