चायवाला निकला करोड़ों का कर्जदार, पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया तो ठनका माथा

By  Arvind Kumar July 22nd 2020 11:55 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) एक चाय वाले को 50.76 करोड़ का लोन। आप सुनकर चौंक गए होंगे, लेकिन देश व विदेशों को गीता का संदेश देने वाली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक चाय वाले के साथ ऐसा हो गया। दरअसल उसने लॉकडाउन के दौरान करियाना व दूध वाले का कर्ज चुकाने के अलावा अपना चाय का काम फिर से शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये के पर्सनल लोन के लिए एक फाइनेंस कंपनी में एप्लाई किया था। कंपनी ने लोन देने से मना करने के बाद इसका कारण पता करने पर मिली जानकारी ने इस व्‍यक्ति के होश उड़ गए। उस पर 50 करोड़ 76 लाख रुपये के बैंक लोन निकले।

कुरुक्षेत्र के दयालपुर गांव के राजकुमार ने 50 हजार का पर्सनल लोन एप्लाई किया था। फाइनेंस कंपनी ने उसको यह कहकर लोन देने से इन्कार कर दिया कि आपका सिबिल स्कोर ठीक नहीं है। उन्होंने इसकी डिटेल निकलवाई तो उनके नाम 50 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपये दिखाए गए। इनमें सबसे बड़ी राशि 50 करोड़ 50 लाख रुपये है। यह लोन 27 अप्रैल 2013 का दिखाया गया है। अब चाय वाला परेशान है।

Chaiwala turned out to be a loaner of crores | Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र से सटे गांव दयालपुर के राजकुमार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के थानेसर शहर में आहुवालिया चौक पर चाय की रेहड़ी लगाता है। लॉकडाउन में उसकी चाय की दुकान बंद रही थी। उसने घर चलाने के लिए करियाने और दूध की उधारी की थी। अब अनलॉक-1 से चाय की रेहड़ी लगानी शुरू की, लेकिन चाय की मांग अपेक्षाकृत कम है। करियाना व दूध की उधारी भी देनी थी। उसने जुलाई के पहले सप्ताह में रेलवे रोड कुरुक्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में 50 हजार रुपये के पर्सनल लोन के लिए एप्लाई किया था। 16 जुलाई को उसको फोन कर बताया कि आपका सिबिल स्कोर ठीक न होने पर लोन नहीं दिया जा सकता।

राजकुमार ने बताया कि उसने अपना सिबिल रिकॉर्ड निकलवाया तो वह हैरान रह गया। उसके रिकॉर्ड में 16 लोन दिखाए गए हैं। इनमें 50.50 करोड़ का 27 अप्रैल 2013 का कॉमर्शियल व्हीकल लोन दिखाया गया है। कई लोन तो हर महीने दिखाए गए हैं। इसके अलावा किसान क्रेडिट, ऑटो व ट्रैक्टर लोन दिखाया गया है। उसकी सिबिल रिपोर्ट में 57 करोड़ 75 लाख 20 हजार रुपये के लोन दिखाए गए हैं। राजकुमार ने बताया कि उसके पास साइकिल है और इसी पर हर रोज गांव से शहर आता-आता है। राजकुमार ने बताया कि इस तरह का कोई लोन उसने नहीं लिया है!

Chaiwala turned out to be a loaner of crores | Kurukshetra News

तारीख             कारण         लोन राशि

19 जून 2020- अन्य 10,000

20 दिसंबर 2019- पर्सनल लोन 53,9500

26 अप्रैल 2019- पर्सनल लोन 10,95,000

11 मार्च 2019- पर्सनल लोन 50,000

13 फरवरी 2019- ऑटो लोन 300000

11 फरवरी 2019- कॉमर्शियल व्हीकल लोन 300000

05 नवंबर 2018- अन्य 15,000

06 अप्रैल 2018 – अन्य 15,000

21 सितंबर 2017- अन्य 25,000

06 मार्च 2017- बिजनेस लोन-एग्रीकल्चर 70,000

18 नवंबर 2015- कंज्यूमर लोन 20,000

18 नवंबर 2015 कंज्यूमर लोन 20,000

05 नवंबर 2015- बिजनेस लोन-एग्रीकल्चर 70,000

15 सितंबर 2015- टू-व्हीलर लोन 40,500

15 मार्च 2015- बिजनेस लोन-जनरल 50000

27 अप्रैल 2013- कॉमर्शियल व्हीकल लोन 50,50,00000

——————————————————————————-

कुल राशि- 50,76,20,000

---PTC NEWS---

Related Post