सोचा था चंडीगढ़ पुलिस पकड़ नहीं पाएगी, मगर अगले 48 घंटे में हो गया पछतावा
Arvind Kumar
November 27th 2019 03:14 PM
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर सख्ती के लिए जानी जाती है। इसके बावजूद बाइक सवार कुछ युवकों ने चंडीगढ़ पुलिस को चैलेंज कर दिया कि 'पकड़ सको तो पकड़ लो'। पुलिस ने भी चैलेंज को स्वीकारते हुए अगले 48 घंटे में बाइक चालक को 'सरप्राइज' दे दिया। जिसके बाद अब बाइक सवार युवकों को पछतावा हो रहा है।