कुछ ही देर में होगा चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, तैयारियां पूरी
Arvind Kumar
July 22nd 2019 01:10 PM --
Updated:
July 22nd 2019 01:24 PM
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए अब कुछ ही वक्त बचा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कर देगा। चंद्रयान प्रक्षेपण के लिए रविवार शाम से गिनती शुरू हो गई है। लॉंच को लेकर इसरो ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।