christmas 2021: क्या आपको पता है हैप्पी क्रिसमस की जगह क्यों मेरी क्रिसमस बोलते हैं लोग

By  Vinod Kumar December 20th 2021 01:15 PM -- Updated: December 22nd 2021 06:38 PM

christmas 2021: क्रिसमस आने वाला है। क्रिसमस पर लोग मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) कहकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि हैप्पी होली, हैप्पी दिवाली और हैप्पी ईस्टर जैसे त्योहारों (Festivals) की तरह क्रिसमस के आगे हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस क्यों लिखा जाता है? क्या मेरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस बोलना गलत है।

christmas 2021, Merry Christmas, happy christmas क्रिसमस 2021, क्रिसमस, मेरी क्रिसमस कॉन्सेप्ट इमेज

यदि मैरी और हैप्पी शब्द के बीच अंतर की बात की जाये तो दोनों ही शब्दों को खुशी के इजहार के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर देखा जाये तो मैरी क्रिसमस की जगह हैप्पी क्रिसमस लिखना भी गलत नहीं है। जानकारी के अनुसार 18वीं और 19वीं शताब्दी में लोग क्रिसमस विश करने के लिए एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस ही कहा करते थे। इंग्लैंड में बहुत से लोग आज भी मैरी क्रिसमस की बजाए हैप्पी क्रिसमस कहकर ही विश किया करते हैं। इंग्लैंड के राजा जॉर्ज वी भी इसी शब्द का इस्तेमाल किया करते थे।

christmas 2021, Merry Christmas, happy christmas क्रिसमस 2021, क्रिसमस, मेरी क्रिसमस कॉन्सेप्ट इमेज

इतना ही नहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी मैरी से ज्यादा हैप्पी शब्द ही पसंद किया करती थीं। साथ ही ब्रिटेन के कई और उच्च वर्ग के लोग भी मैरी की जगह पर हैप्पी शब्द का ही इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन इसके बाजवूद भी आज लोग मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) लिखना-बोलना ही पसंद करते हैं, लेकिन कुछ जानकारों के अनुसार मैरी शब्द से लोगों की भावनाएं ज्यादा जुड़ी हुई हैं।

Christmas 2019: Elephant Santas give gifts to school children, form Christmas tree कॉन्सेप्ट इमेज

मैरी शब्द के पीछे मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस का हाथ माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 175 साल पहले प्रकाशित अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ के जरिए इस शब्द को प्रचलित किया था। हांलाकि, क्रिसमस विश करते हुए अगर आप किसी को मैरी क्रिसमस की जगह पर हैप्पी क्रिसमस भी बोल देते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Related Post