अभी भी सूबे की 835 सड़कें ठप, सीएम ने दिए आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के निर्देश
Arvind Kumar
January 11th 2020 11:13 AM
शिमला। प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण प्रदेश की सैकड़ें बंद है। अभी भी 835 सड़कों को यातायात के लिए खोला नहीं जा सका है। इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि राज्य में भारी बर्फबारी के कारण प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सेवाएं जल्द से जल्द बहाल हो जाएं। उन्होंने कहा कि आज लाहौल-स्पीति से कुल्लू तक बीमार, बूढ़ी और गर्भवती महिलाओं सहित 66 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया।