पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से 941 मौतें, 57982 नए मामले आए सामने

By  Arvind Kumar August 17th 2020 09:35 AM

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 57,982 नए मामले सामने आए और 941 मौतें हुईं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,47,664 है, जिसमें 6,76,900 सक्रिय मामले 19,19,843 डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 50,921 मौतें शामिल हैं।                                                                                         वहीं कल(16 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,00,41,400 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,31,697 टेस्ट कल किए गए। यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दी है।

Related Post