स्कॉर्पियों में हो रही थी गौ तस्करी, पीछा करने पर गौ रक्षकों और पुलिस पर कर की फायरिंग

By  Vinod Kumar July 25th 2022 11:29 AM

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: गौ तस्करों के हौसले आज भी बुलंद हैं। गौ तस्कर खुलेआम तस्करी को वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गौ तस्करी का एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है। सोहाना रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी में भाग तस्करी कर रहे गो तस्करों की खबर गौ रक्षकों की लग गई। इसके बाद गौ रक्षकों ने उनका पीछा किया।

पीछा करने पर गौ तस्करों ने उनपर फायरिंग कर दी। इसकी सूचना गौ रक्षकों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और गौ रक्षक दल की टीम उनका पीछा करने लगी। गौ तस्करों ने धौज टोल पर गाड़ी को साइड से निकालने की कोशिश की, लेकिन उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद गौ तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही तस्कर गायों से भरी स्कॉर्पियों गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। गौ रक्षक बजरंग दल के संरक्षक अशोक बाबा ने बताया कि वह गाय को रोटी और गुड़ खिलाने के लिए निकले थे। तभी उन्होंने गौ तस्करों को गाय स्कॉर्पियो में भरकर जाते देखा और उनका पीछा किया।

पीछा करने पर गौ तस्करों ने फायरिंग कर दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस भी गौ तस्करों का पीछा करते-करते टोल नाके तक पहुंची, लेकिन टोल पार न कर पाने के चलते गौ तस्कर गाय से भरी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गए।

वहीं, इस मामले में संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल ने जानकारी देते बताया कि उन्हें गौ रक्षक दल के द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस टीम उनके साथ मिलकर गौ तस्करों का पीछा कर रही थी, लेकिन गौ तस्कर टोल नाके पर जगह न मिलने के चलते गाड़ी को डिवाइडर पर छोड़कर भाग गए। फिलहाल गाड़ी और गाय को अपने कब्जे में लेकर गौ तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Post