नहर में मिला लड़की का शव, शरीर पर चोट के निशान

By  Arvind Kumar March 15th 2021 08:50 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गुजर रही सतलुज यमुना लिंक नहर में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस लड़की की लाश मिली है उसके शरीर पर गहरी चोट के निशान भी हैं। [caption id="attachment_481536" align="aligncenter" width="700"]Girl Dead Body in Canal नहर में मिला लड़की का शव, शरीर पर चोट के निशान[/caption] प्रथम दृष्टया लग रहा था कि इसे हत्या करके नहर में फेंका गया होगा। मगर सीमा विवाद के कारण पुलिस आपस में ही उलझती रही। जब मीडिया के कैमरे चले तो पुलिस ने आनन-फानन में गोताखोरों के जरिए लड़की की लाश को एसवाईएल नहर से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- एक अप्रैल से गेहूं की खरीद, फसल का 48 घंटे में मंडी से उठान न होने पर लगेगा जुर्माना  यह भी पढ़ें- हिमाचल में 4 नगर निगमों के चुनावों का बजा बिगुल, 7 अप्रैल को मतदान के बाद परिणाम भी [caption id="attachment_481538" align="aligncenter" width="700"]Girl Dead Body in Canal नहर में मिला लड़की का शव, शरीर पर चोट के निशान[/caption] गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि वे अब तक 12000 से भी ज्यादा लाशों को नहर से निकाल चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस लड़की की डेड बॉडी के ऊपर गहरी चोट के निशान हैं ऐसा लग रहा है मानो इसका मर्डर करके नहर के अंदर फेंका गया हो। [caption id="attachment_481539" align="aligncenter" width="700"]Girl Dead Body in Canal नहर में मिला लड़की का शव, शरीर पर चोट के निशान[/caption] वहीं पुलिस का कहना है कि शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने भी माना कि मृतक लड़की के शरीर पर गहरी चोट के निशान हैं।

Related Post