दिल्ली में वैक्सीन की कमी, केजरीवाल बोले- हमें हर महीने चाहिए 80-85 लाख वैक्सीन

By  Arvind Kumar May 8th 2021 01:47 PM -- Updated: May 8th 2021 01:51 PM

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है, अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं तो 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए। दिल्ली सरकार को अब तक कुल 40 लाख वैक्सीन मिली है।

दिल्ली में वैक्सीन की कमी, केजरीवाल बोले- हमें हर महीने चाहिए 80-85 लाख वैक्सीन

उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।

केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है। उन्होंने कहा कि हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। आज दिल्ली में रोज क़रीब एक लाख वैक्सीन लग रही हैं, 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं।

यह भी पढ़ें- कोविड आइसोलेशन वार्ड से नदारद मिले 17 डॉक्टर, दर्ज होगी FIR

यह भी पढ़ें- कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगे आई हरियाणा पुलिस

Farmers Protest today Against lockdown imposed by the Punjab government in Punjab todayइस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 17.49 करोड़ से ज़्यादा डोज़ मुफ़्त उपलब्ध कराई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 84 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिन में वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा डोज़ मिलेगी।

Related Post