Dhanteras 2022: इस राशि के लोग धनतेरस पर सोच समझकर करें सोना-चांदी की खरीददारी, इन बातों का रखें ध्यान

By  Vinod Kumar October 20th 2022 11:33 AM -- Updated: October 22nd 2022 10:06 AM

Dhanteras 2022: इस बार धनतेरस का त्यौहार 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस पर 27 साल बाद प्रदोष व्रत और हनुमान जयंती का संयोग एक साथ बन रहा है। इस पर्व को धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन ही स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। ऐसे में धन तेरस पर धन के देवता कुबेर और औषधी के देवता धनवंतरी की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि कुबेर के पूजन से धन की प्राप्ति होती है तो वहीं धनवंतरी के पूजन से बिमारियों से छुटकारा मिलता है। इस बार स्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग इस पर्व के महत्व को बढ़ा रहे है। धनतेरस के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से 8:50 के बीच रहेगा। इसके साथ ही वक्री दिशा में चल रहे शनि देव 23 अक्टूबर को मार्गी दिशा में होंगे। इसका कई राशियों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण है। ऐसे में सभी राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ राशियों को ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। किसी के लिए ये ग्रहण घाटे का सौदा हो सकता है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मक रहेगा, लेकिन इस राशि के लोगों को सोच-समझकर और सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सोना या चांदी में निवेश करना चाहिए। मिथुन, कन्या, धनु राशि के जातकों के सूर्य ग्रहण सबसे अधिक लाभदायक साबित होने वाला है। ऐसे में आप धनतेरस पर सोना, चांदी खरीद सकते हैं। यह आपको फायदा देने वाला हो सकता है। धनतेरस पर सोना-चांदी के बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अन्य धातुओं के बर्तनों की भी लोग खरीदारी करते हैं। वहीं, धनतेरस के नजदीक आते ही बाजारों में खूब रौनक है। लोग बर्तनों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। धनतेरस के लिए दुकानदारों कई प्रकार के पीतल के बर्तनों का स्टॉक रखा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पीतल के बर्तन की कीमत में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही लोगों को कई प्रकार के आकर्षक उपहार और डिस्काउंट भी मिल रहे हैं।



डिस्कलेमर: इस लेख में दी गई जानकारी स्टीकता की गारंटी पीटीसी न्यूज नहीं देता है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/मान्यताओं/और र्म ग्रंथों से ये जानकारी जुटाई गई है। हमारा मकसद महज सूचना पहुंचाना है। इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं पाठक की ही होगी।

Related Post