सोने के बदले मिलेंगे पैसे, एक लाख रुपए देगी ये कंपनी
Arvind Kumar
December 1st 2019 03:45 PM --
Updated:
December 1st 2019 03:47 PM
नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि उसे बैठे बिठाए बहुत सारे पैसे मिल जाए। आपकी इस चाहत को एक कंपनी पूरा कर सकती है। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Wakefit.co आपको बैठे बिठाए लखपति बना सकती है। बस आपको 9 घंटे चैन की नींद सोना होगा। हैरान मत होइए, बेंगलुरु की इस कंपनी ने हाल ही में नौकरी का ये ऑफर दिया है। जिसमें आपको सिर्फ सोना पड़ेगा और आपको नींद के बदले 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।