Earthquake : हिमाचल, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल की धरती कांपी
Arvind Kumar
July 29th 2019 12:10 PM --
Updated:
July 29th 2019 12:11 PM
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर सहित पश्चिम बंगाल में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में सुबह 9 बजे के करीब 4.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं जम्मू कश्मीर में रात 12.54 बजे ये झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल में रात 2.55 बजे भूकंप आया।