चक्रवात 'फैनी' : ओडिशा के 11 जिलों से हटाई गई आचार संहिता, नौसेना पूरी तरह से तैयार

By  Arvind Kumar May 1st 2019 01:20 PM -- Updated: May 1st 2019 01:35 PM

नई दिल्ली। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से में चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात ‘फेनी’ दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर है। इसने प्रचंड तूफान का रूप अख्तियार कर लिया है। जिसके चलते प्रभावित होने वाले राज्य के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

fani-cyclone चक्रवात के चलते चुनाव आयोग ने ओडिशा के 11 जिलों से चुना आचार संहिता हटा दी है।

चक्रवात के चलते चुनाव आयोग ने ओडिशा के 11 जिलों से चुना आचार संहिता हटा दी है। आयोग द्वारा यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की कोई बाधा न आए। राज्य सरकार ने भी आयोग से इस संबंध में प्रस्ताव रखा था। जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग से पीएम मोदी को मिली क्लीन चिट, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि वो चक्रवात से निपटने के लिए तैयार हैं। विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान तैयार है, सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्य के साथ समन्वय में है।

वहीं चक्रवात के चलते राज्य आपदा प्रबंधन की इकाइयों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उड़ीसा में 15 मई तक डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी है। जो छुट्टी पर है उन्हें भी वापस ड्यूटी पर बुलाया गया है।

Related Post