PNB Scam : ईडी ने कोर्ट में कहा- गुमराह कर रहा मेहुल चौकसी
Arvind Kumar
June 22nd 2019 12:42 PM --
Updated:
June 22nd 2019 12:44 PM
मुंबई। पीएनबी घोटाला के प्रमुख आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी की भारत वापसी के लिए ईडी एयर एंबुलेंस भेजने के लिए तैयार है। इसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक अदालत में एक हलफनामा दायर किया है। इसमें कहा गया है कि मेहुल चोकसी चिकित्सा कारणों का हवाला देकर अदालत को गुमराह कर रहा है ताकि मामले को लटकाया जा सके।