विधानसभा में वैक्सीनेशन ड्राइव: आज 45 साल से ऊपर के कर्मचारियों और परिजनों को लगेगा टीका

By  Arvind Kumar May 25th 2021 10:18 AM -- Updated: May 25th 2021 10:25 AM

डीगढ़। हरियाणा विधानसभा में कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ हो चुका है। आज 45 साल से ऊपर के कर्मचारियों और परिजनों को इंजेक्शन लगेगा। सोमवार को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विधान सभा सचिवालय के 18 से 44 साल के 122 कर्मचारियों को टीका लगाया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कर्मचारियों को हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि कोविड वेक्सिनेशन संक्रमण को रोकती है, लेकिन इसके साथ-साथ हमें कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। वेक्सिनेशन के बाद भी सावधानी उतनी ही जरूरी है, जितनी कि इसके लगाने से पहले।

यह भी पढ़ें: हरियाणाः ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी में दो रंगे हाथों गिरफ्तार

उन्होंने कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कर्मचारियों को इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके साथ ही गुप्ता ने विधान सभा सचिवालय पहुंच कर टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार प्रकट किया।

Bharat Biotech refused vaccine supply, mismanagement by Centre, says Manish Sisodia700कोविड वेक्सिनेशन ड्राइव के लिए विधान सभा सचिवालय की ओर से विशेष प्रबंध किए गए। इसके लिए कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करवाया। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए शाखा अनुसार सूचियां तैयार की गई। टीकाकरण के लिए कर्मचारियों की बारी आने पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचित कर बुलाया गया। मंगलवार को इसी व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों को टीका लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि विधानसभा कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए यहां 50 फीसदी कर्मचारियों को ही ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। इन सभी कर्मचारियों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। इसके अलावा परिसर को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाता है।

Related Post