चंडीगढ़ की पूरी आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

By  Arvind Kumar September 6th 2021 02:31 PM -- Updated: September 6th 2021 03:11 PM

चंडीगढ़। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है। कई शहरों में 100 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। चंडीगढ़ की वैक्सीनेशन योग्य आबादी भी 100 फीसदी वैक्सीनेट हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में पहली डोज का आंकड़ा 113.35 फीसदी हो चुका है। यहां पर वैक्सीन की पहली डोज 8,27,260 लोगों को लग चुकी है। दोनों डोज को मिलाकर अब तक 11,55,703 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

Coronavirus India Update: Himachal Pradesh achieves 100% first Covid-19 vaccine dose targetयह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत, कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई

यह भी पढ़ें- पंचकूला में सभी पात्र व्यक्तियों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

पंचकूला, मोहाली के अलावा बद्दी की इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी भी वैक्सीनेशन के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। दूसरी डोज की बात करें तो यह आंकड़ा भी तेजी बढ़ रहा है।

Bihar: Nurse injects empty syringe to ‘vaccinate’ man in Saran ,nurse suspended

इस बीच भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,948 नए मामले आए हैं, 43,903 रिकवरी हुईं और 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.23% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.76% है।

Related Post