रेवाड़ी में लुटेरी दुल्हन फर्जी रिश्तेदारों संग गिरफ्तार, शादी के मंडप में ही युवक को लगाया था चूना

By  Vinod Kumar September 10th 2022 12:52 PM -- Updated: September 10th 2022 12:54 PM

रेवाड़ी/महेद्रभारती: पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके नकली रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाते थे। भोले भाले लोगों को शादी के जाल में फंसाते थे। नकली मैरिज ब्यूरो चलाने वाले लोग ही दुल्हन के रिश्तेदार का किरदार निभाते थे।

दरअसल रेवाड़ी के रेवाडी शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी एक युवक लाखों रुपये खर्च कर शादी का असली मंडप सजाया था लेकिन शादी में फेरे लेने वाली दुल्हन फर्जी निकली। एकता और हनीप्रीत नकली दुल्हन पहले भी इसी तरह फर्जीवाड़ा करते हुए एक शादी में भाभी की भूमिका अदा कर चुकी है।



इनकी करतूत का खुलासा उस समय हुआ जब लुटेरी दुल्हन ने असली गहनों को आर्टिफिशियल में बदल दिया। नकली दुल्हन बनी हनीप्रीत इससे पहले भी एक युवक से शादी कर चुकी है। इसके बाद उसने युवक से तालाक ले लिया। इसे शादी से 4 साल का एक बेटा भी है।



युवक की शिकायत के बाद शहर थाना पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन को गिरफ्तार कर गहनता से जब पूछताछ की। इसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दबिश देते हुए शादी के बाकी किरदारों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें गोपाल नगर चौक लुधियाना की रहने वाली नेहा कपूर ने भाभी की भूमिका निभाई थी वही इकबाल नगर लुधियाना के ही रहने वाले विक्की ने दुल्हन के भाई का किरदार निभाया था। साथ ही दुल्हन की मां का किरदार निभाने वाली सगराला चौक लुधियाना निवासी गुरमीत कौर इस समय पुलिस की गिरफ्त में है।



शहर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में मुख्य आरोपी मैरिज ब्यूरो संचालक व दो बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले 3 लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

Related Post