2019 में किसानों की आय में 59 फीसदी की हुई वृद्धि, सर्वेक्षण में खुलासा

By  Arvind Kumar September 20th 2021 03:47 PM

नई दिल्ली। देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच किसान की आय को लेकर एक सर्वेक्षण रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2019 में किसानों की आय में 59 प्रतिशत वृद्धि हुई है। ग्रामीण भारत के कृषि परिवार, भूमि तथा मवेशियों की स्थिति संबंधी आकलन सर्वेक्षण 2019 में जनवरी से दिसंबर तक आयोजित किया गया था।

केन्‍द्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने अंग्रेजी दैनिक को एक साक्षात्‍कार में बताया कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्‍य कृषि परिवार की आय की स्थिति के बारे में व्‍यापक जानकारी प्राप्‍त करना था।

उन्‍होंने कहा कि अब तक कुल एक लाख 58 हजार करोड़ रूपये प्रत्‍यक्ष लाभांतरण के जरिये 11 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डाले गए हैं।

यह भी पढ़ें -पत्नी को पेपर दिलाने ले जा रहा था पति, हादसे में दोनों की मौत

यह भी पढ़ें- फ्रांस से 24 ‘सेकेंड हैंड’ मिराज खरीदेगी वायुसेना, एयरफोर्स का बेड़ा होगा मजबूत

200 farmers from Madhya Pradesh allegedly duped with contract farmingउल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के केंद्रीय बजट में वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का नीतिगत लक्ष्य निर्धारित किया था। सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। हालांकि अभी इसमें बहुत कुछ करना बाकी है।

Related Post