प्यार...शादी और फिर 4 साल की मासूम बेटी के साथ महिला की हत्या, पति लापता

By  Vinod Kumar May 7th 2022 03:43 PM -- Updated: May 7th 2022 03:49 PM

रेवाड़ी/महेंद्र भारती: एक महिला और उसकी 4 साल की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। दोनों के शव घर में ही पड़े मिले। महिला का पति घर से गायब है। परिजनों के अलावा मॉडल टाउन पुलिस को पति पर ही हत्या करने का संदेह है। बता दें कि करनाल जिला निवासी दिनेश व साक्षी ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। पिछले काफी समय से दिनेश पत्नी और 4 साल की बेटी अवनी के साथ रेवाड़ी शहर के कृष्णा नगर में किराये पर रह रहा है। दिनेश औद्योगिक क्षेत्र बावल में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, लेकिन घटना के बाद से वो लापता है। rewari, murder, haryana, dead body इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली लड़की 4 साल की अवनी के साथ खेलने के लिए आई, लेकिन घर के अंदर दोनों की लाश देखकर बह भाग खड़ी हुई और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अड़ोस पड़ोस के लोग उनके घर पर पहुंचे। मौके पर रूबीना उर्फ साक्षी और अवनी दोनों ही मृत हालते में मिले। किरायेदारों ने मामले की सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। मृतक महिला के परिजन भी सूचना के बाद अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक महिला के पति दिनेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। वह घर से फरार है। ऐसे में पुलिस को शक है कि दिनेश ने ही दोनों की गला दबाकर हत्या की। पुलिस के अनुसार साक्षी गर्भवती थी। दोनों की मौत की जानकारी साक्षी के परिजनों तक पहुंचा दी गई है। पुलिस दिनेश की तलाश की जुटी है। वहीं, शवों को शव गृह में निकालकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। rewari, murder, haryana, dead body मृतक रूबीना उर्फ़ साक्षी के भाई जलालूद्दीन ने कहा कि ईद पर बहन का फोन आया था। वह खुद को परेशान बता रही थी। हमे सूचना मिली तो पुलिस के साथ कमरे पर पहुंचे। साक्षी की गर्दन पर निशान हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या की गई है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पिछले रास्ते से फरार हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। हालांकि पुलिस हत्या का मामला मानकर उसी एंगल से जांच कर रही है।

Related Post