अमरनाथ यात्रा: पहला जत्था रवाना, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

By  Arvind Kumar June 30th 2019 04:23 PM -- Updated: June 30th 2019 04:25 PM

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रविवार को जम्मू बेस कैंप से रवाना हो गया। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे में 1,051 श्रद्धालु उत्तरी कश्मीर के बालटाल शिविर और 1,183 श्रद्धालु पहलगाम शिविर के लिए रवाना हुए हैं।

Amarnath Yatra 3 अमरनाथ यात्रा: पहला जत्था रवाना, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

दोपहर तक श्रद्धालुओं का जत्था टिकरी और रामबन पहुंचा, जहां पर स्थानीय लोगों और प्रशासन ने जत्थे में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

Amarnath Yatra 2 अमरनाथ यात्रा: पहला जत्था रवाना, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रियों के लिए सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कुछ दिन पूर्व गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया था।

यह भी पढ़ेंबडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post