हरियाणा में मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या!

By  Arvind Kumar December 21st 2020 12:21 PM

झज्जर। हरियाणा के झज्जर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दरिंदे ने पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक वारदात को पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- SYL पर सर्वदलीय बैठक कर हरियाणा के राजनीतिक दलों को लेना चाहिए फैसला: जेपी दलाल

Jhajjar Rape News हरियाणा में मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची की हत्या!

युवक नशे में धुत्त होकर पड़ोस में रह रहे एक परिवार के घर पर पहुंचा था। उसने परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया लेकिन पत्नी किसी तरह अपने को बचाते हुए वहां से भाग गई। लेकिन युवक बच्ची को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची की दुष्कर्म की बाद हत्या कर दी।

Jhajjar Rape News हरियाणा में मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची की हत्या!

फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिल रही है कि आरोपी आपराधिक छवि का है, उसकी इस क्षेत्र में दबंगई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे चोर, मंदिर से 4 किलो चांदी के छत्र व आभूषण ले उड़े

Jhajjar Rape News हरियाणा में मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची की हत्या!

पीड़ित परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है और झज्जर शहर के छावनी क्षेत्र में रह रहा है।

Related Post