शौचालय के अंदर बन रहा बच्चों का खाना, मंत्री बोलीं- इसमें गलत क्या?

By  Arvind Kumar July 24th 2019 05:32 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के एक आंगबाड़ी केंद्र में शौचालय में खाना बनाया जा रहा था। इसकी जानकारी जब प्रदेश की मंत्री इमरती देवी को दी गई तो उनके जवाब को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मंत्री इमरती देवी का कहना है कहा कि अगर टॉयलेट सीट और स्टोव के बीच विभाजन है तो शौचालय में खाना पकाने में कोई दिक्कत नहीं है। आज कल तो हमारे घरों में भी अटैच बाथरूम होते हैं।

food शौचालय के अंदर बन रहा बच्चों का खाना, मंत्री बोलीं- इसमें गलत क्या?

मंत्री ने कहा कि जिस टॉयलेट सीट पर बर्तन रखें जा रहे थे। उसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वह टॉयलेट सीट बजरियों से भरी हुई है। हालांकि, फिर भी इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंचौंकिए मत! चंडीगढ़ के नामी होटल में दो केलों की कीमत 442 रुपए

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post