हिमाचल सचिवालय में लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त
Arvind Kumar
June 2nd 2020 08:12 PM --
Updated:
June 2nd 2020 08:15 PM
शिमला। राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सचिवालय में लिपिकों के दिव्यांगजन श्रेणी के लिए आरक्षित छह पदों की भर्ती की प्रक्रिया कुछ प्रशासनिक कारणों से निरस्त कर दी है। इस भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति संख्या 3950/2018-19 दिनांक 4 जनवरी, 2019, समाचार पत्रों में 8 व 9 जनवरी, 2019 को प्रकाशित की गई थी।