हिमाचल: शादी से पहले बर्फबारी में फंसा दूल्हा

By  Arvind Kumar February 19th 2019 04:14 PM

चंबा। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। एक ओर जहां लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करने में परेशानी हो रही है वहीं दूसरी ओर बर्फबारी में फंसे होने के कारण कई लोग घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। चंबा के विजय सिंह भी बर्फबारी में फंस गए हैं। विजय सिंह की 22 फरवरी को शादी है, ऐसे में उन्हें और उनके घरवालों को चिंता सताने लगी है।

Groom विजय सिंह की 22 फरवरी को शादी है, ऐसे में उन्हें और उनके घरवालों को चिंता सताने लगी है।

परिजनों के मुताबिक 21 फरवरी को विजय की मेंहदी की रस्म है। ऐसे में अगर वो तय समय पर घर नहीं पहुंचा तो शादी उस लग्न में नहीं हो पाएगी जबकि परिजनों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल पांगी में हो रही बर्फबारी से विजय सिंह वहां फंस गया है। पांगी में करीब 5-6 फीट तक बर्फ गिर गई है जिस कारण सड़क मार्ग भी बंद पड़े हैं। ऐसे में एकमात्र सहारा हेलीकॉप्टर का ही है। लेकिन मौसम खराब रहने से हेलीकॉप्टर की उड़ान भी नहीं हो पा रही है।

उधर स्थानीय प्रशासन भी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा है ताकि यहां फंसे लोगों को घरों तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढे़ंहिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, टूट सकता है बर्फबारी का 1990 का रिकॉर्ड

Related Post