सिरसा में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

By  Arvind Kumar July 24th 2019 12:48 PM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व अबकी बार प्रदेश सरकार सिरसा में बड़ी धूमधाम से मनाने जा रही है। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि अबकी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फैसला लिया है कि सिरसा के अंदर बड़े ही भव्य तरीके से प्रदेश स्तरीय श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, जिसमें हरियाणा प्रदेश से दूर-दूर से संगत इसमें शिरकत करेगी।

Karan Dev Kamboj 1 सिरसा में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

बुधवार को कुरुक्षेत्र के पंचायत भवन में गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर बैठक हुई। समारोह को सफल बनाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है। राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि गुरु नानकदेव जी 4 माह सिरसा में रहे थे इसलिए सिरसा को प्रकाश पर्व समारोह के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ेंहरियाणा का पहला स्पेशल बीपीएल कार्ड धारक बना रेवाड़ी का रितिक

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post