गुरुग्राम पुलिस ने 2 चेन स्नेचर्स को किया गिरफ्तार, दर्जनों वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

By  Vinod Kumar July 24th 2022 12:55 PM

ग्रारुग्राम/नीरज वशिष्ठ: क्राइम यूनिट सेक्टर 17 की टीम ने दो चेन स्नेचर्स को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही गुरुग्राम में चेन स्नेचिंग की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिल्ली, यूपी औऱ आसपास के इलाकों में लूट, स्नैचिंग की कई वारदातों में संलिप्त हैं। इन पर चेन स्नेचिंग के दर्जनों मामले एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

एसीपी क्राइम ने कहा कि ये दोनों आरोपी बाइक पर गुरुग्राम के इलाकों में रैकी किया करते थे। उसके बाद सड़क पर अकेली महिला को देख ये उसके गले से चेन छीन कर फरार हो जाते थे।

वारदात का तरीका भी इनका काफी शातिराना था। बाइक पर सवार हो कर दो लोग चलते थे। गलियों या फिर सड़क पर अकेली जा रही महिला को देखने के बाद उसके पास जा कर एक बाइक से उतर जाता था, जबकि दूसरा बाइक पर ही बैठा रहता था और मौका लगते ही महिला के गले से चेन झपट कर फरार हो जाते थे।

आरोपियो की पहचान मोहन व अनिल के रूप में हुई है। ये दोनों उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी पिछले 9 महीनों से पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए थे। पुलिस लंबे समय से इन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि वो एक दर्जन से अधिक वारदातों को सुलझा सकती है। पुलिस इनसे लूट का सामान वरामद करने में जुट गई है।

Related Post