8 अक्टूबर को अगली रणनीति बनाएंगे हरियाणा के किसान

By  Arvind Kumar September 28th 2020 09:08 AM -- Updated: September 28th 2020 09:11 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि देश के सभी किसान संगठनों की बैठक धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 8 अक्टूबर को होगी। उस बैठक में कृषि कानूनों को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

Farmers Laws Haryana Farmers to meet on 8 October to discuss next strategy (4)

इस समय हरियाणा और पंजाब में किसान कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए आंदोलनरत है। यहां तक कि पंजाब में तो किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया हुआ है।

educare

यह भी पढ़ें: बीजेपी के लिए किसी झटके से कम नहीं अकाली दल का NDA से अलग होना

यह भी पढ़ें: किसानों ने निकाली केंद्र सरकार की शव यात्रा, पुतला फूंका

Farmers Laws Haryana Farmers to meet on 8 October to discuss next strategy (4)

अब भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने ऐलान किया है कि 8 अक्टूबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की कंबोज धर्मशाला में देश के सभी किसान संगठनों की बैठक होगी और उसके बाद आगामी रणनीति का बड़ा खुलासा किया जाएगा।

Farmers Laws Haryana Farmers to meet on 8 October to discuss next strategy (4)

ऐसे में देखना होगा कि कृषि कानूनों को लेकर अब पंजाब और हरियाणा के किसान क्या कदम उठाते हैं। क्या सरकार किसानों को मनाने में सफल साबित होती है या फिर ये आंदोलन यूं ही चलता रहेगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Post