वर्ल्ड कार-फ्री डे पर सीएम ने चलाई साइकिल, बोले- ई-वाहनों पर हरियाणा सरकार देगी सब्सिडी
Arvind Kumar
September 22nd 2021 02:31 PM --
Updated:
September 22nd 2021 02:35 PM
चंडीगढ़। ‘वर्ल्ड कार-फ्री डे’ के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल के अलावा कई विधायक मुख्यमंत्री-निवास से सिविल सचिवालय,हरियाणा तक साईकिल द्वारा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा निर्मित ई-स्कूटर तथा ई-कारों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।