गोवा में मौज मस्ती कर रहा था फरार अपराधी, हरियाणा पुलिस ने धर दबोचा
Arvind Kumar
January 7th 2020 10:51 AM --
Updated:
January 7th 2020 11:18 AM
चंडीगढ़। कई संगीन वारदातों में फरार चल रहे आरोपी नवीन को हरियाणा पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को रोहतक पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ की स्पेशल टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर गोवा से गिरफ्तार किया।
आरोपी पंकज सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हुकम सिंह पर एक जानलेवा हमले में शामिल रहा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान अन्य मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।