VIDEO : कोहरे की दस्तक ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, रेंगकर चल रहे वाहन
Arvind Kumar
November 30th 2019 09:51 AM --
Updated:
November 30th 2019 10:42 AM
यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) यमुनानगर में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद आज कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। कोहरा भी ऐसा कि विजिबिलिटी न के बराबर है। सुबह-सुबह कोहरे के चलते वाहन चालकों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा था लेकिन सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों को हो रही थी। घना कोहरा होने के कारण स्कूल में जाने वाले बच्चों को भी ठंड का सामना करना पड़ा और आज कोहरे की दस्तक से सड़क पर चलने वाले वाहन भी रेंग-रेंग कर चलते हुए दिखाई दिए।