बीएआरसी में उच्च गुणवत्ता युक्त और किफायती फेस मास्क विकसित किया गया
Arvind Kumar
June 14th 2020 12:21 PM --
Updated:
June 14th 2020 12:26 PM
नई दिल्ली। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) मुंबई में उच्च गुणवत्ता वाला फेस मास्क विकसित किया गया है। बीएआरसी परमाणु ऊर्जा विभाग से संबद्ध है। एचईपीए फिल्टर का उपयोग करके मास्क विकसित किया गया है और इसके किफायती होने की भी उम्मीद है। केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमन्त्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पिछले एक साल के दौरान अंतरिक्ष विभाग की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए यह जानकारी दी।