चंडीगढ़ की झील में डूब रही महिला के लिए फरिश्ता बने हिमाचल के दो युवक

By  Arvind Kumar August 26th 2019 12:13 PM -- Updated: August 26th 2019 12:16 PM

चंडीगढ़। धनास झील में डूब रही महिला के लिए हिमाचल के दो युवक फरिश्ता बनकर पहुंचे। दोनों सुबह की सैर के लिए झील के किनारे गए हुए थे, इसी दौरान उन्होंने झील में एक महिला को डूबते हुए देखा। दोनों युवकों ने तुरंत डूब रही महिला को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। दलदल होने के कारण झील में सीधा उतरना मुश्किल था। इसलिए उन्होंने एक डंडा महिला की तरफ फेंका और इसी के सहारे उसे झील से बाहर निकाला।

himachal youth चंडीगढ़ की झील में डूब रही महिला के लिए फरिश्ता बने हिमाचल के दो युवक

यह दोनों युवक राकेश राणा और हेम ठाकुर मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत त्रयाम्बली के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करते हैं। इनके इस कदम की खूब तारीफ की जा रही है।

यह भी पढ़ेंरामपुर के बधाल में बादल फटा, नेशनल हाइवे 5 बंद

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैन

Related Post